राष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप भुवनेश्वर के लिए केशव साहू का चयन होने पर सांसद रूप कुमारी चौधरी ने दी शुभकामना

SHARE:

मनीष सरवैया वरिष्ठ पत्रकार महासमुंद…. 19 वीं सब-जूनियर नेशनल सॉफ्ट टेनिस चैम्पियनशिप का आयोजन भुवनेश्वर में दिनांक 28 दिसंबर से 02 जनवरी 2026 तक आयोजित किया गया है, जिसमें केशव कुमार साहू पिता नरेंद्र कुमार साहू का चयन हुआ है। छत्तीसगढ़ की टीम 26 दिसंबर को दुर्ग पूरी से भुवनेश्वर के लिए रवाना हुई। केशव सेजेस हिंदी मीडियम स्कूल महासमुंद में नवमी कक्षा में अध्ययनरत हैं, जिसने वन विद्यालय टेनिस कोर्ट में अभ्यास करते हुए राज्य स्तरीय सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन कर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयनित हुआ हैं। राष्ट्रीय चैंपियनशिप में चयन होने पर सांसद महासमुंद रूप कुमारी चौधरी, विधायक महासमुन्द योगेश्वर राजू सिन्हा, विधायक बसना डॉ. संपत अग्रवाल, येतराम साहू जिलाध्यक्ष भारत स्काउट एंड गाइड, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद महासमुन्द निखिल कान्त साहू नपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, वनमण्डलाधिकारी मयंक पांडेय, प्रदेश सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल पुस्तकर, सचिव प्रमोद सिंह ठाकुर, संजय शुक्ला, दिलीप, राहुल चंद्राकर, आनंद साहू, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरें, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे सहायक क्रीड़ा अधिकारी, अंजलि बरमाल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिंहा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी हिना ढालेन, प्राचार्य आदर्श विद्यालय हेमेंद्र आचार्य, चमन चंद्राकर, हेमंत डड़सेना, व्यायाम शिक्षक अंजनी साहू, डॉ. सुनील कुमार भोई, डॉ. सेवन मानिकपुरी, हिरेंद्र साहू, रोशनी ध्रुव, चारूलता गजपाल, इंद्राणी भास्कर, रामेश्वरी दीवान, हिरेंद्र देवांगन, गणेश कोसरे, हिरेंद्र साहू, नीलम सिंहा कामता साहू, वेदराम महासमुंद ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Join us on:

Leave a Comment