मनीष सरवैया वरिष्ठ पत्रकार महासमुंद। जिले के तेंदुकोना स्थित प्राथमिक कृषि सहकारी समिति परिसर में आज धर्म कांटा स्थापना हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ, जिसमें समिति के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।
इस अवसर पर पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू ने कहा कि धर्म कांटा की स्थापना से किसानों को तौल में पारदर्शिता मिलेगी और उन्हें अपनी उपज की सही मात्रा का आकलन हो सकेगा। इससे किसानों को आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा और अनावश्यक विवादों से भी राहत मिलेगी। उन्होंने सहकारी समितियों को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि ऐसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किसानों के हित में मील का पत्थर साबित होगा।
समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि धर्म कांटा के निर्माण से धान खरीदी एवं अन्य कृषि उपज के वजन में सुविधा होगी। अब किसानों को निजी कांटों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी। किसानों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे लंबे समय से चली आ रही मांग बताया।
कार्यक्रम में सहकारी समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रबंधक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
साथ ही आसपास के गांवों से आए किसानों की उल्लेखनीय मौजूदगी ने आयोजन को सफल बनाया। अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और शीघ्र निर्माण पूर्ण कर धर्म कांटा को किसानों के लिए समर्पित करने का आश्वासन दिया गया।
प्रमुख रूप से उपस्थिति सदस्य समिति अध्यक्ष चींताराम साहू,मनीराम साहू समिति प्रबंधक, मायाराम साहू,रेवा राम साहू,विजय अग्रवाल, उदयराम दिवान,उमा साहू, मोनिका साहू,मानसिंह दिवान,सदाराम साहू पुर्व अध्यक्ष, कैलाश साहू,सुरेश बाघमारे,बालेश साहू, रूपेश साहू, लालसिंह नायक, सुरेश अग्रवाल,उमा साहू, मोहम्मद चांद सुपरवाइजर एंव क्षेत्र के किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।




