हाथी ने किया अफसरों की जिप्सी पर हमला, वाहन के शीशे टूट गए

SHARE:

धमतरी…. उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के जंगल में एक हाथी ने वन विभाग के अफसरों की जिप्सी पर हमला कर दिया। इस हमले में वाहन के शीशे टूट गए। घटना के बाद अफसर वाहन छोड़कर जंगल से भाग निकले, जिसके बाद हाथी करीब 50 मीटर की दूरी पर खड़ा होकर वाहन पर नजर बनाए हुए था।

 उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के जंगल में 9 जनवरी को अफसर और उनकी टीम हाथी की निगरानी के लिए  पहुंचे थे। जिस समय हाथी ने वाहन पर हमला किया, उस वक्त जिप्सी जंगल में खड़ी थी और टीम के सदस्य वाहन से कुछ दूरी पर थे।

जानकारी के अनुसार, यह अकेला हाथी अपने दल से अलग होकर ओडिशा से अभयारण्य क्षेत्र के जंगलों में पहुंचा है। इसकी मौजूदगी सीतानदी रेंज वन क्षेत्र में बताई जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment