अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 12.538 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

धमतरी…. एसपी धमतरी के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है।
इसी तारतम्य में थाना अर्जुनी को मुखबिर से विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भोयना ग्राम पंचायत के पास (धमतरी–नगरी मार्ग) पर अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा का परिवहन किया जा रहा है। सूचना प्राप्त होते ही थाना अर्जुनी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर तत्काल नाकाबंदी कर प्रभावी कार्यवाही की गई। नाकाबंदी के दौरान दो व्यक्तियों को मोटरसाइकिल से अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना अर्जुनी द्वारा अपराध क्रमांक 05/26, धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर थाना अर्जुनी द्वारा आरोपी तिलेश सिंह ठाकुर, तरूणा सिंह राजपूत को  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

जप्ती का विवरण
12.538 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, अनुमानित कीमती 1,25,380/-रूपये
1  बजाज मोटरसाइकिल, कीमती 2,85,000/-रूपये
4  मोबाइल फोन, कुल कीमती 33,500/-रूपये

Join us on:

Leave a Comment