धमतरी। थाना सिहावा पुलिस ने सांकरा में सट्टा पट्टी के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 1 कागज का टुकड़ा, 1 डॉट पेन
सट्टा से संबंधित नगद 1500 रूपये जब्त किया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया .
मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोलिंग के दौरान थाना सिहावा को मुखबिर से सूचना मिली कि अनिल साहू नामक व्यक्ति ग्राम सांकरा, नंदी चौक सुखा तालाब, शिव मंदिर के सामने खुले आम सार्वजनिक स्थान पर लोगों से रुपये-पैसे लेकर सट्टा पट्टी नामक जुआ खेला रहा है। सूचना पर थाना सिहावा पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश दी, जहाँ आरोपी को सार्वजनिक स्थान पर सट्टा पट्टी जुआ खिलाते हुए रंगे हाथ पकड़ा ग। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 1 नग कागज का टुकड़ा, जिस पर विभिन्न अंक लिखे हुए (ऊपरी भाग में 46- 05 रूपये एवं निचले भाग में 87–5 रूपये अंकित था ), 1 डॉट पेन और सट्टा से संबंधित नगद रकम 1500 रूपये जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना सिहावा में अप.क्र. 05/2026, धारा 6(क) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड के लिए भेजा गया है।




