मगरलोड। ग्राम दोनर में श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन भूषण साहू टोपेश्वर साहू एवं पूरे परिवार के द्वारा आयोजन कराया गया, जिसमें लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग नई दिल्ली सम्मिलित होकर कथा का आनंद लिया। कथावाचक तोरण शर्मा ने श्री कृष्णा जी के अनंत महिमा का वर्णन किया। भागवत महापुराण कथा केवल सुनने का विषय नहीं बल्कि जीवन को सकारात्मक और सदाचारी बनाने का माध्यम है, यदि कथा श्रवण के पश्चात मनुष्य के विचार व्यवहार और आचरण में परिवर्तन नहीं आता है तो कथा का वास्तविक उद्देश्य अधूरा रह जाता है। सच्ची कथा वही है जो मनुष्य को अहंकार से दूर कर सेवा संयम और अच्छे कर्म करने के लिए प्रेरित किया। कथा का सौभाग्य सभी को नहीं मिलता यह वही प्राप्त करता है जिसने पूर्व जन्मों में पुण्य सत्कर्म किए हो.
लेख राम साहू ने उद्बोधन में कहा कि जीवन का उद्देश्य केवल कामकाज ही नहीं बल्कि भक्ति सत्य सेवा और सदाचार भी है सरल निष्कपट और निस्वार्थ भक्ति से भगवान को सरल और निष्काम भक्ति प्रिय है मैं भागवत भगवान से ग्रामीण एवं दूर दराज से आए भक्तगण की मंगल कामना करता हूं भगवान सभी को सुख समृद्धि देवें भगवान की अपार कृपा सभी पर बना रहे उद्बोधन के पश्चात सभी भक्तगण आरती में सम्मिलित होकर भगवान एवं महाराज जी का आशीर्वाद लिए लेख राम साहू ने भागवत कथा कराने के लिए आयोजक समिति एवं समस्त ग्रामवासी को बहुत-बहुत धन्यवाद दिये।



