मनीष सरवैया वरिष्ठ पत्रकार महासमुंद। वाय.के.मनहर , अधीक्षण अभियंता, महासमुंद(वृत्त) के निर्देशन में टीम गठित कर राजस्व वसूली हेतु महासमुंद संभाग के कार्यपालन अभियंता पी.आर . वर्मा के नेतृत्व में महासमुंद ग्रामीण, बागबाहरा शहर, बागबाहरा ग्रामीण एवं मुनगाशेर विद्युत वितरण केंद्र के अंतर्गत 20/01/2026, 21/01/2026 तथा 22/01/2026 को बिजली बिल हेतु लंबित बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं का सामूहिक रूप से लाइन विच्छेदन किया गया है। इस दौरान महासमुंद ग्रामीण विद्युत वितरण केंद्र के कुल बकाया राशि रूपये 29,89,456/- वाले 112 उपभोक्ता जिनमें कृष्ण कुमार भोई(बोरियाझर), तेज प्रकाश चंद्राकर (साराडीह), जीवराखन साहू,भगतराम,सोनू राम ठाकुर(शेरगांव ),बालाजी स्टोन (चिंगरोद), साधु राम गोंड,महेश कुमार साहू(लाफिन खुर्द), चोप सिंह राजपूत,तिजिय बाई निषाद( बारोंडा बाजार), शिवप्रसाद, ज्योति यादव, शिवलाल, नरेश कुमार ( लभरा खुर्द), होरी लाल, देववती कुर्मी, कविता चंद्राकर, श्याम लाल(बेमचा) , एवं अन्य के लाइन विच्छेदन किया गया। जिनका विच्छेदन उपरांत कुल 21 उपभोक्ताओं द्वारा कुल राशि रूपये 3,79,249/- का भुगतान प्राप्त हुआ है।
बागबाहरा ग्रामीण वितरण केंद्र में कुल बकाया राशि रूपये 1153615/- वाले 60 उपभोक्ता एवं बागबाहरा शहर वितरण केंन्द्र में कुल बकाया राशि रूपए 646973/- वाले 26 उपभोक्ता के जिनमें भान सिंह ठाकुर(बिहाझर), तारेन चंद्राकर(घुचापाली), लोचन साहू(दाबपाली), मोहम्मद बसीर परमार (बागबाहरा शहर ), नेमीचंद बंजारे (बागबाहरा शहर ), खोमान लाल चंद्राकर (बागबाहरा शहर )एवं अन्य के लाइन विच्छेदन किया गया। जिनका विच्छेदन उपरांत कुल बागबाहरा ग्रामीण वितरण केंन्द्र में *24 उपभोक्ताओं द्वारा कुल राशि रूपये 213897/- का एवं बागबाहरा शहर वितरण केंन्द्र में 16 उपभोक्ताओं द्वारा कुल राशि रूपये *164040/- * का भुगतान प्राप्त हुआ है,
मुनगासेर वितरण केंद्र में कुल बकाया राशि रूपये 1308843/- वाले 77 उपभोक्ता के जिनमें *बाबूलाल, देवचरण, प्रेम नारायण नायक, चेतन सतनामी (चारभांठा) रजनी निषाद, मनीराम(देवरी) हेमंत साहू(कोल्दा) एवं अन्य के लाइन विच्छेदन किया गया। जिनका विच्छेदन उपरांत कुल मुनगासेर वितरण केंन्द्र में 24 उपभोक्ताओं द्वारा कुल राशि रूपये 141300/- का भुगतान प्राप्त हुआ है।
कुल बकाया राशि रूपये 6098887/- वाले 275 उपभोक्ताओं का विच्छेदन उपरांत 85 उपभोक्ताओं द्वारा कुल राशि रूपये 898486/- का भुगतान प्राप्त हुआ है।
राजस्व वसूली की कार्यवाही निरंतर आगे भी जारी रहेगी। लाइन विच्छेदित उपभोक्ताओं द्वारा यदि अनधिकृत लाइन जोड़ी जाती है तो विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 138 के तहत कार्यवाही किया जाएगा।उपभोक्ता असुविधा से बचने के लिए बकाया बिजली बिल की राशि हर माह भुगतान करे।




