क्यों नहीं बचा पा रहे अपनी जमीन, फारेस्ट,,और जल संसाधन विभाग अवैध कब्जों से ?

SHARE:

विश्वनाथ गुप्ता @ धमतरी…. धमतरी सहित आसपास के ग्रामीण छेत्रो में विभागीय जमीनों पर जम कर अवैध कब्जे और अवैध निर्माण चालू है जिसे विभागीय उदासीनता के चलते सह मिलना जायज है या फिर दाल में काला ,हरा नीला, कुछ तो है जो इन्हें कार्य करने से रोक रही है क्यों सब कुछ साफ होने पर भी प्रशासन मौन की भूमिका निभा रहा है किसका दबाव है या कही खिचड़ी पक रही है जो बांटी जानी बाकी है कौन है इस खेल के पीछे और जिला के अधिकारी मौन क्यों है क्यों नहीं हो रही कार्यवाई
ताजा मामला गंगरेल बांध का है जहां फारेस्ट सहित जल संसाधन विभाग की जमीनों पर कब्जा कर लोग आशियाना तानने की तैयारी कर रहे है और शिकायत भी ताबड़तोड़ हो रही है लेकिन पता नही किस डर के कारण विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे बैठे है.
जिला कलेक्टर के संज्ञान में है या नही या लाया ही नही जा रहा जानबूझ कर ,,क्योंकि शायद निचले तबके के विभाग अधिकारियों को पता है की उन्हे मालूम होगा तो कार्यवाई भी ताबड़तोड़ होगी आखिर जबसे जिले में आए है तो लगातार अवैध कब्जे पर कार्यवाई हुई है शहर में भी और ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसका असर रूद्री में भी देखा जा सकता है जल संसाधन विभाग की जमीनों पर कब्जा कर जमकर अवैध निर्माण किया गया है ,,आखिर विभागीय जमीनों पर निर्माण करने का नक्शा किसने पास किया होगा.
बाकी आम जन से तो नक्शा पास कराने नही पता क्या कया दस्ता वेज मांगते हैऔर इन कब्जा धारियों पर क्यों शासन प्रशासन मेहरबान है कही कोई अपना तो नही है.

Join us on:

Leave a Comment