महिलाओं को मिली अधिकारों एवं कानूनी जानकारी

SHARE:

मगरलोड। मोहदी सदभावना कलस्टर में दो दिवसीय जेण्डर प्रशिक्षण रखा गया, जिसमें महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कर रही चैतन्य सीआरपी संस्था बिहान के साथ मिलकर समूह की महिलाओं को विभिन्न प्रकार के अधिकारों एव कानूनी जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में मगरलोड ब्लाक अन्तर्गत अनन्तदीप कलस्टर भरदा एवं सदभावना कलस्टर मोहदी एवं आस्था महिला कलस्टर करेलीबड़ी में समूह की महिलाओ को घरेलू हिंता से मुक्त जेण्डर प्रशिक्षण समेत महिलाओं और बालिकाओं के लिए बनाये गये विभिन्न कानूनों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी बताते हुए उन्हे जागरूक किया ।इस प्रशिक्षण में महिलाओ ने बढ़चढ़ कर भाग ने किया । चैतन्य से सीआरपी दीदियो द्वारा ट्रेनिंग दिया गया और मगरलोड ब्लाक कॉडिनेटर व नगरी ब्लाक कॉडिनेटर उपस्थित रही।

Join us on:

Leave a Comment