मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सिरपुर हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत

SHARE:

मनीष सरवैया वरिष्ठ पत्रकार महासमुंद….  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय  महासमुंद जिले के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक नगरी सिरपुर में आयोजित सिरपुर महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ खाद्य, जिले के प्रभारी मंत्री  दयाल दास बघेल एवं साजा विधायक  ईश्वर साहू मौजूद रहे। उनके आगमन पर महासमुंद विधायक  योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक  सम्पत अग्रवाल द्वारा हेलीपैड पर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष  चंद्रहास चंद्राकर, भारत स्काउट एवं गाइड संघ के राज्य मुख्य आयुक्त  इंद्रजीत सिंह खालसा गोल्डी, स्काउट एवं गाइड के जिलाध्यक्ष  ऐतराम साहू,राहुल चंद्राकर ,स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक  प्रभात कुमार उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment