मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के बाद भी किसानों का टोकन नहीं कट पा रहा है, धान खरीदी केंद्र में धरने पर बैठे किसान

SHARE:

कुरुद …. पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष धमतरी रघुनन्दन साहू का 50 क्विंटल का टोकन अभी भी कटना बाकी है, इसके अलावा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति गुदगुदा के अंतरगत 32 किसानों का 1452 क्विंटल धान बिकना बाकी है. इसके अलावा कुहकुहा, कोकड़ी, कुरूद, सिर्री, सहित पूरे धमतरी जिले में लगभग यही स्थिति है….किसान धान खरीद की इस व्यवस्था से काफी दुखी है .प्रदेश के मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी धान खरीदी केंद्रो में टोकन नहीं कट पा रहा है. धान खरीदी केंद्र के मुख्य द्वार के सामने किसान धरने पर बैठ प्रदर्शन कर रहे हैं .

प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति गुदगुदा के प्रबन्धक मेघ राज साहू का कहना है की सोसायटी मॉड्यूल में किसानों की सूची अपलोड नहीं हो रही है जिसका कारण पीवी एप मे टोकन नहीं कट रहा है.लिमिट भी नहीं है. जबकी यहां 33 किसानों से 1450 कुल धान खरीद बाकी है.

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रघुनंदन साहू का कहना है की जब 30 जनवरी तक धान नहीं बिक पाया तो हम यह मान लिए थे कि अब धान नहीं बिक पाएगा , लेकिन जब मुख्यमंत्री ने घोषणा किया है और 2 दिन का समय दिया है तो किसानों का बचत धान खरीदि किया जाना चाहिए l समय बढ़े जाने के बाद भी टोकन नहीं कट पाना, धान खरीद नहीं हो पाना यह प्रशासन की नाकामी है . इसकी जिम्मेदारी कलेक्टर की होनी चाहिए .

किसान दुर्जन साहू गुदगुदा का कहना है कि उनका 108 क्विंटल धान देखना अभी भी बाकी है मेरा सिर्फ एक बार ही धान बिका है जिसमें सोसायटी का कर्ज ही पट पाया है .
किसान हितेश साहू का कहना है कि मेरा 150 क्विंटल धान नहीं बिका . मुख्यमंत्री की घोषना के बाद भी धान खरीदी नहीं करके किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है l टोकन काटना शासन प्रशासन का काम है प्रशासन को किसानो को इतना परेशान नहीं करना चाहिए .

इस संबंध में नोडल अधिकारी मुकेश राघव का कहना है कि हमने शासन को पूरी जानकारी भेज दी है कि प्रथमिक कृषि साक्षरता समिति गुदगुदा में 33 किसानों से 1450 क्विंटल धान खरीदी बाकी है. उन्होने कहा फिल्हाल मैं अस्वस्थ होने के कारण छुट्टी पर हूं .

इस संबंध में धमतरी कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा को जानकारी दी गई तो उनका कहना है की जानकारी राज्य को भेज दी गई है वहां से ओके होने पर ही कर पाएंगे .

Join us on:

Leave a Comment