कुरूद…. राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग नई दिल्ली , प्रभारी तेलंगाना राज्य पिछड़ा वर्ग कांग्रेस एवं पूर्व विधायक कुरूद लेख राम साहू 6 फरवरी को दिल्ली रवाना होंगे.
7 /2 /2026 को मल्लिका अर्जुन खड़गे राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी नई दिल्ली, राहुल गांधी पूर्व अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नई दिल्ली, केसी वेणुगोपाल महासचिव भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नई दिल्ली, अनिल जय हिंद अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेस ,अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के राष्ट्रीय अध्यक्षों के मार्गदर्शन में बैठक होनी है.
जिसमें पिछड़ा वर्ग को भारत के हर एक प्रांत में आगे बढ़ाने के विषय में चर्चा की जाएगी, चाहे वह राजनीतिक क्षेत्र हो, चाहे पिछड़ा वर्ग को आर्थिक रूप से मजबूत करना हो, शिक्षा के क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र में कैसे आगे लाया जाए, इस संबंध में चर्चा होनी है.
दिल्ली के बैठक में तेलंगाना राज्य के पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रभारी लेखराम साहू ने बताया कि तेलंगाना राज्य में जिस प्रकार से पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के सदस्यों ने मेहनत करके तेलंगाना में सरकार बनाए हैं, उसी प्रकार आने वाले समय में पूरे भारत में कांग्रेस की सरकार बनाना है और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को मजबूत करना हमारा लक्ष्य रहेगा.




