कुरूद …. शनिवार को ग्राम सिरसिदा में आयोजित आदिवासी ध्रुव गोंड समाज परिक्षेत्र कुरूद का एकदिवसीय वार्षिक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जीवराखन लाल मरई अध्यक्ष द्वय मां अंगार मोती ट्रस्ट गंगरेल एवं सर्व आदिवासी समाज जिला धमतरी , विशेष अतिथि के रूप में माधव सिंह ठाकुर अध्यक्ष गोंड समाज जिला धमतरी बतौर अतिथि के रूप में शामिल हुए ।इस अवसर पर सभी अतिथियों का आदिवासी समाज ने उनका पारंपरिक तरीके से आदिवासी नर्तक दल ने नृत्य और गाजे, बाजे ,के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिक्षेत्र अध्यक्ष लाकेश्वर नेताम ने की, विशिष्ट अतिथियों में ललित ठाकुर,भूपेंद्र नेताम ,संतोष सोरी ,हरिश्चंद्र मंडावी ,कुलंजन मरई ,चमेली नेताम, फलेंद्रछेदैया,सुखीत राम छेदैया ,लीला बाई खेलन देवदास ,झागेश्वर ध्रुव, ओमप्रकाश पटेल, श्यामलाल नेताम, मनोज मरकाम, बोधन छेदैया ,परदेसी मरकाम, चमेली नेताम ,कमल सोरी, राजकुमारी छेदैया, लीलाबाई देवदास, ओमप्रकाश पटेल, उपस्थित थे । इस अवसर पर जीवराखन लाल मरई ने अपने संबोधन में कहा कुरूद में आयोजित कोया पुनेम गोंडी गाथा ,कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी नागरिक बंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो देकर सम्मानित कर कहा मैं समाज की ओर से समाज के बेरोजगार युवक ,यूतियों से अपील करता हूं, की है कि विभिन्न काम एवं निजी जॉब के लिए निशुल्क प्रशिक्षण ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि शासन के विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण दिलाने में सहायता करेंगे। विशिष्ट अतिथि के आसंदी पर विराजमान माधव सिंह ठाकुर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा । धर्म कर्म पूजा पाठ में ज्यादा ध्यान न देकर अपने बच्चों को शिक्षा ही नहीं उच्च शिक्षा दिलाएं रोटी बेटी के जंजाल से समाज को उबरना चाहिए ।साथ ही दूसरों को प्रेरित करें ।अच्छाई को ग्रहण करें समाज में भाईचारा बनाकर चले , जाति और समाज दोनों में अंतर समझने की जरूरत है। सभा को बारी-बारी से बसंत ध्रुव,ललित ठाकुर, तेजराम छेदैया ,संतोष सोरी, भूपेंद्र नेताम ,चमेली नेताम, सुखित राम छेदैया,नें संबोधित किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर बसंत ध्रुव को मोमेंटो साल देकर सम्मानित किया ।मंच संचालक द्वय पोखराज नेताम ,राधे लाल मंडावी ने की, कार्यक्रम के प्रारंभ में ग्राम के तालाब के पास स्थित सामाजिक भवन से सामाजिक महिलाओं, बच्चों, युवतियों के द्वारा कलश यात्रा गाजा बाजा के साथ ग्राम की गलियों का भ्रमण करते हुए सभा स्थल पहुंचे । भ्रमण के दौरान जगह-जगह स्वागत सत्कार किया गया। इस अवसर पर मनबोधी छेदैया, कमलेश मंडावी, राजू ध्रुव, जागेश्वर कोइतुर, धीरसिंगओटी, जन्मेजय ध्रुव, घनश्याम कुंजाम, नरेश्वरी छेदैया, शिवदयाल नेताम, बालमुकुंद नेताम, भरोसा पडोटी, खेलन ध्रुव , सनी ओटी, निखिल ध्रुव, किरण छेदैया, शांति कोहकट्टा, द्रौपदी मंडावी, खिलेश्वरी कुंजाम, अमितेश छेदैया, डामिन नेताम,शीला मरकाम, मालती मरकाम, प्रेमलता सोरी, गणेशीया मंडावी, भुवनेश्वरी, कोर्राम उपस्थित थे।




