ग्राम सिर्री में मुरुम माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की मांग – अपर कलेक्टर एवं खनन अधिकारी से मुलाकात, 1 दिन में कार्यवाही का मिला आश्वासन

SHARE:

कुरूद…. ग्राम सिर्री, तहसील कुरूद, जिला धमतरी में लंबे समय से सक्रिय मुरुम माफियाओं द्वारा किए जा रहे अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ आज ग्रामीण प्रतिनिधि योगेन्द्र देवांगन द्वारा जिला प्रशासन से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया।

इस दौरान माननीय अपर कलेक्टर महोदय एवं जिला खनन पदाधिकारी से सीधे मुलाकात हुई। अधिकारियों ने पूरे मामले को गंभीरता से सुनते हुए स्पष्ट आश्वासन दिया कि—

“आप निश्चिंत रहें, एक दिन के भीतर जांच कर कठोर कार्यवाही की जाएगी। जो भी मुरुम माफिया इस अवैध कार्य में संलिप्त पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।”

इस संबंध में ग्रामीण प्रतिनिधि योगेन्द्र देवांगन ने कहा कि “ग्राम सिर्री में लंबे समय से मुरुम माफिया खुलेआम अवैध उत्खनन कर रहे हैं। मुरुम माफिया शासन को राजस्व की हानि पहुंचा रहे हैं और गांव के पर्यावरण एवं सड़कों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हमने प्रशासन से स्पष्ट रूप से मांग की है कि मुरुम माफियाओं के खिलाफ तत्काल सख्त कार्यवाही की जाए। ग्रामीण अब अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि “हमें प्रशासन से आश्वासन मिला है कि एक दिन के भीतर कार्यवाही की जाएगी। हमें उम्मीद है कि मुरुम माफियाओं के खिलाफ निष्पक्ष और कठोर कार्यवाही होगी।”

ग्रामीणों ने यह भी मांग की है कि इस पूरे मामले में स्थानीय स्तर पर संभावित मिलीभगत एवं कमीशनखोरी की निष्पक्ष जांच की जाए।

यह ज्ञापन प्रमुख रूप से निम्न अधिकारियों को सौंपा गया—

– अपर कलेक्टर, जिला धमतरी
– जिला खनन पदाधिकारी
– एस.डी.एम., कुरूद
– तहसीलदार, कुरूद
– जनपद पंचायत कुरूद
– जनपद पंचायत सिर्री
– बिराजगढ़ चौकी

ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कार्यवाही की मांग करते हुए विश्वास जताया है कि मुरुम माफियाओं के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा।

 

Join us on:

Leave a Comment