मनीष सरवैया @ महासमुंद। छत्तीसगढ़ महासमुंद से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है महासमुंद जिले में हथियारों के साथ 15 नक्सलियों ने समर्पण कर दिया है. इनमें 9 महिला और 6 पुरुष नक्सली शामिल हैं. उड़ीसा के पश्चिम सबजनल ब्यूरो सचिव विकास और सुदर्शन ने भी हथियार छोड़ा ये सभी नक्सली बलांगीर, बरगढ़ और महासमुंद कमेटी से जुड़े हुए थे । उपमुख्यमंत्री छ.ग.विजय शर्मा ने कहा आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण प्राप्त जानकारी अनुसार महासमुंद में बीबीएस कमेटी के मावोवादी ने पुलिस लाइन परसदा महासमुंद में पुलिस एवं प्रशासन टीम के समक्ष आत्मसमर्पण किया । इनमें नौ महिला और छह पुरुष नक्सली शामिल हैं। माओवादियों ने एके 47 सहित कई हथियारों के साथ पुलिस के समक्ष समर्पण किया । इस घटना से क्षेत्र में शांति बहाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए विशेष स्वागत कर गुलाब फूल तिरंगा झंडा संविधान की पुस्तक दे कर स्वागत किया गया । शासन की महत्वपूर्ण योजना माओवादियों को मुख्य धाराओं से जोड़ना वह उनके पुनर्वास की सभी सुविधा का ध्यान में रखते हुए यह सभी नक्सलियों ने आज शासन प्रशासन व पुलिस लाइन में आत्मसमर्पण किया ।




