धमतरी…. ग्राम आमदी शराब दुकान के पीछे जुआ खेल रहे 9 जुआरियों को धमतरी पुलिस ने पकड़ा. जुआरियों के पास से नगद राशि, 7 मोबाइल फोन व ताश पत्ती सहित कुल 58,100/- रुपये का मशरूका जप्त किया गया. आरोपियों के विरुद्ध थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 36/26 धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
थाना अर्जुनी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम आमदी स्थित शराब दुकान के पीछे कुछ व्यक्ति ताश पत्ती के माध्यम से रूपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर अर्जुनी पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए दबिश दी गई। दबिश के दौरान मौके पर 09 व्यक्ति आम जगह पर 52 पत्ती ताश से रूपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए पाए गए। पुलिस टीम द्वारा मौके से जुआ खेलते हुए आरोपियों को पकड़ा गया तथा उनके कब्जे से नगद 23,100/- रुपये, 07 नग मोबाइल फोन कीमती लगभग 35,000/- रुपये एवं 52 पत्ती ताश जप्त किया गया। जप्त मशरूका की कुल कीमत 58,100/- रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार जुआरी
(01) शेखर साहू निवासी ग्राम भानपुरी थाना अर्जुनी जिला धमतरी
(02) द्वारिका साहू निवासी ग्राम आमदी थाना अर्जुनी जिला धमतरी (छ.ग.)
(03) टिमेश साहू ग्राम आमदी थाना अर्जुनी जिला धमतरी
(04) सोमेश्वर पटेल निवासी ग्राम पेण्डरवानी थाना गुरूर जिला बालोद (छ.ग.)
(05) धनेश्वर चंदेल निवासी ग्राम पलारी थाना सनौद जिला बालोद (छ.ग.)
(06) टीकम महार निवासी ग्राम परसतराई थाना अर्जुनी जिला धमतरी (छ.ग.)
(07) गोकुल राम साहू निवासी ग्राम परसतराई थाना अर्जुनी जिला धमतरी (छ.ग.)
(08) पवन कुमार सतनामी निवासी ग्राम पलारी थाना सनौद जिला बालोद
(09) भूपेन्द्र सेन निवासी रत्नाबांधा धमतरी थाना सिटी कोतवाली धमतरी जिला धमतरी (छ.ग.)




