टिकरापारा में देह व्यापार का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

धमतरी…. शनिवार को धमतरी पुलिस ने शहर के टिकरापारा वार्ड में संचालित हो रहे एक देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह पूरी कार्यवाही अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम (पिटा एक्ट) के तहत की गई है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शासकीय जिला अस्पताल के पीछे पंकज गौतम के मकान को किराए पर लेकर अनैतिक देह व्यापार चलाया जा रहा है। सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली पुलिस ने ‘पॉइंटर’ (फर्जी ग्राहक) और गवाहों के साथ घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी।

छापेमारी के दौरान मकान के अंदर दो युवक और दो युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। पुलिस ने मौके से  आरोपियों को सुशील गिलहरे, खुमान साहू, लोचन देवांगन हिरासत में लिया.

Join us on:

Leave a Comment