खेल महोत्सव में अधिवक्ताओं एवं न्यायालयीन कर्मचारियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

SHARE:

कुरूद। अधिवक्ता संघ कुरूद द्वारा आयोजित दो दिवसीय खेल महोत्सव 2026 का समापन 8 मार्च को अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम कुरूद में उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। इस खेल महोत्सव में अधिवक्ताओं एवं न्यायालयीन कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

खेल महोत्सव के पहले दिन कैरम, मटका फोड़ और कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया। पुरुष एकल कैरम प्रतियोगिता में जितेंद्र कंवर विजेता रहे। वहीं पुरुष युगल कैरम में ईश्वर गायकवाड़ एवं अंगेश निर्मलकर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिला युगल कैरम में ममता सोनकर एवं भुनेश्वरी भारती विजेता रही। महिला एकल कैरम में पूर्णिमा पैकरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मटका फोड़ प्रतियोगिता के पुरुष एकल वर्ग में नरेश डिंगरे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में राकेश देवांगन प्रथम एवं ईश्वरी तारक दूसरे स्थान पर रहे।

महोत्सव के दूसरे दिन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहला मुकाबला न्यायालयीन कर्मचारी संघ धमतरी एवं अधिवक्ता संघ धमतरी जूनियर के बीच हुआ। जिसमें अधिवक्ता संघ धमतरी जूनियर विजेता रही। दूसरे मैच में अधिवक्ता संघ धमतरी जूनियर ने अधिवक्ता संघ कुरुद सीनियर को पराजित कर दिया। तीसरे मैच में कर्मचारी संघ कुरुद ने अधिवक्ता संघ धमतरी जूनियर -2 को हराया। नगरी टीम के अनुपस्थित रहने के कारण यंग स्टार अधिवक्ता संघ कुरुद को वॉकओवर के साथ अगले राउंड में प्रवेश मिला।

पहले सेमी फ़ाइनल में यंग स्टार अधिवक्ता संघ कुरुद ने अधिवक्ता संघ धमतरी सीनियर को पराजित कर फ़ाइनल में स्थान बनाया। वहीं दूसरे सेमी फाइनल में न्यायालयीन कर्मचारी संघ कुरुद ने अधिवक्ता संघ धमतरी जूनियर को हराया। फाइनल मुकाबला में न्यायालयीन कर्मचारी संघ कुरुद ने यंग स्टार अधिवक्ता संघ कुरुद को हराकर ख़िताब अपने नाम कर लिया।

Join us on:

Leave a Comment