अधिवक्ता संघ कुरूद के दो दिवसीय खेल महोत्सव का उत्साहपूर्ण समापन, प्रतिभागी खिलाड़ियों में खेल के प्रति दिखा जोश

SHARE:

कैरम, मटका फोड़, कुर्सी दौड़ से लेकर क्रिकेट तक हुई रोमांचक प्रतियोगिताएं

कुरूद…. अधिवक्ता संघ कुरूद द्वारा आयोजित दो दिवसीय खेल महोत्सव 2026 का समापन 08 मार्च को अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम, कुरूद में उत्साहपूर्ण एवं शानदार वातावरण में हुआ। खेल महोत्सव में अधिवक्ताओं एवं न्यायालयीन कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रथम दिवस – इनडोर एवं मनोरंजक प्रतियोगिताएं

प्रथम दिवस कैरम, मटका फोड़ एवं कुर्सी दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पुरुष एकल कैरम में श्री जितेंद्र कंवर विजेता रहे। पुरुष युगल कैरम में  ईश्वर गायकवाड़ एवं अंगेश निर्मलकर की जोड़ी विजयी रही। महिला युगल कैरम में  ममता सोनकर एवं भुनेश्वरी भारती विजेता रहीं। महिला एकल कैरम में श्रीमती पूर्णिमा पैकरा प्रथम स्थान पर रहीं। मटका फोड़ प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में श्री नरेश डिंगरे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में राकेश देवांगन प्रथम तथा ईश्वरी तारक द्वितीय स्थान पर रहे।

द्वितीय दिवस – क्रिकेट प्रतियोगिता

द्वितीय दिवस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुरूद राधेश्याम ध्रुव रहे। प्रमुख अतिथि के रूप में जिला एवं सत्र न्यायालय धमतरी के न्यायाधीश  मोहन सिंह कोर्राम, वरिष्ठ श्रेणी न्यायाधीश  रजत कुमार निराला तथा कनिष्ठ श्रेणी न्यायाधीश  निलेश कुमार बघेल,  अधिवक्ता संघ कुरूद के अध्यक्ष रमेश पांडेय, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष नीरज तिवारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अधिवक्ता संघ कुरूद के संरक्षक  एल.पी. गोस्वामी, वरिष्ठ अधिवक्ता नरेन्द्र साहू, एस.पी. लाम्बा, रमेश सिन्हा, लक्ष्मीकांत द्विवेदी सहित अनेक अधिवक्तागण एवं न्यायालयीन कर्मचारीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच परिणाम

पहले मैच में न्यायालयीन कर्मचारी संघ धमतरी एवं अधिवक्ता संघ धमतरी जूनियर के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें अधिवक्ता संघ धमतरी जूनियर विजेता रही।
दूसरे मैच में अधिवक्ता संघ धमतरी सीनियर ने अधिवक्ता संघ कुरूद सीनियर को पराजित किया। तीसरे मैच में कर्मचारी संघ कुरूद ने अधिवक्ता संघ धमतरी जूनियर-2 को हराया।नगरी की टीम के उपस्थित नहीं होने के कारण यंग स्टार अधिवक्ता संघ कुरूद को वॉकओवर के साथ अगले राउंड में प्रवेश मिला।

पहले सेमीफाइनल में यंग स्टार अधिवक्ता संघ कुरूद ने अधिवक्ता संघ धमतरी सीनियर को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में न्यायालयीन कर्मचारी संघ कुरूद ने अधिवक्ता संघ धमतरी जूनियर को हराकर फाइनल में स्थान बनाया।

फाइनल मुकाबला यंग स्टार अधिवक्ता संघ कुरूद एवं न्यायालयीन कर्मचारी संघ कुरूद के बीच खेला गया। बेहद रोमांचक मुकाबले में न्यायालयीन कर्मचारी संघ कुरूद ने जीत दर्ज कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।

आयोजक टीम

अधिवक्ता संघ कुरूद सीनियर टीम:
**नरेश डिंगरे (कप्तान)**, रमेश पांडे, श्याम शंकर चंद्राकर, युजवेंद्र साहू, हेमंत निर्मलकर, मोहेन्द्र चंद्राकर, महेंद्र साहू, बलदाऊ, खेमन निर्मलकर, तोरण साहू, तुषार पटेल।

अधिवक्ता संघ कुरूद जूनियर टीम
गुणवंत सोलंके, योगेन्द्र साहू (कप्तान), फालेश निर्मलकर, गौकरण निर्मलकर, यशवंत साहू, पूरण पटेल, दीपक निर्मलकर, चुम्मन साहू, खिलेन्द्र प्रताप, लोकेश दत्त भार्गव एवं विश्वेश्वर साहू।

खेल महोत्सव के सफल आयोजन पर उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने अधिवक्ता संघ कुरूद की सराहना की और इसे आपसी सौहार्द व खेल भावना को बढ़ावा देने वाला आयोजन बताया।

Join us on:

Leave a Comment

और देखें