धमतरी। ग्राम सेमरा बी श्मशान घाट के आगे स्टॉप डेम के पास जुआ खेल रहे 8 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जुआरियों के पास से नगदी, 6 मोटर साइकिल, स्कूटी, टीवीएस एक्सएल व 8 मोबाइल जब्त किया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4,20,000 रुपये बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना भखारा पेट्रोलिंग स्टाफ के रात्रि गश्त पर रवाना हुआ था। इसी दौरान पेट्रोलिंग पार्टी को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सेमरा बी श्मशान घाट के आगे स्टॉप डेम के पास कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल थाना भखारा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही की । इस दौरान पुलिस ने जुआ खेल रहे जुआरी लोकेश कुमार सिन्हा निवासी सेमरा बी थाना भखारा, मयंक सिन्हा निवासी सेमरा बी थाना भखारा, भुपेश्वर सिन्हा निवासी सेमरा बी थाना भखारा, हसन खान निवासी सेमरा बी थाना भखारा, छबि सोनकर निवासी सिलघट थाना भखारा, राजू साहू निवासी सुपेला थाना भखारा, कमलेश सोनकर निवासी कौही थाना रानीतराई जिला दुर्ग और राजेश साहू निवासी कौही थाना रानीतराई जिला दुर्ग (छ.ग.) को गिरफ्तार किया। जुआरियों के विरुद्ध थाना भखारा में अपराध क्रमांक 28/26 धारा 3(2) जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। पुलिस ने जुआरियों के पास से नगदी रकम फड़ सहित 9,000 रुपये, ताश पत्ती, 6 मोटर सायकल, 1 नग हीरो मेस्ट्रो स्कूटी, 1 टीवीएस एक्सएल, 8 मोबाइल जब्त किया।




