टोमन लाल सिन्हा @ मगरलोड…. उत्तर सिंग़पुर वन परिक्षेत्र मोहदी के मगरलोड बूढ़ा राव के आसपास वन क्षेत्र में अवैध कटाई जोरों पर है 12 मार्च की रात्रि में बूढ़ाराव वन गांव से सैकड़ो कच्ची लकड़ी की बल्ली भरकर मगरलोड डिपो के सामने से पिकअप क्रमांक सीजी 04 ज़ेडडी 0273 गुजर रहा था कि जिसे बड़ी मशक्कत कर बीट गार्ड प्रियंका गिलहरे एवं टिकेश्वर नेताम रोक कर पूछताछ किया जिसमें पांच छह लोग़ सवार थे किसी ने वैध दस्तावेज कच्ची बल्ली लकड़ी की नहीं दिखाई बीट गार्ड इसकी जानकारी डिप्टी रेंजर प्रेमलाल लहरे को दी जिस पर सुबह कार्रवाई करने के नाम पर रात में पिकअप वाहन को कच्ची लकड़ी बल्ली सहित रखा गया था लेकिन सुबह कच्ची लकड़ी बल्ली लगभग सौ नग पिकअप सहित गायब हो गया जो नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है
किस प्रजाति की लकड़ी कितनी मात्रा में कौन से बीट से अवैध से कटाई हुआ है किसके द्वारा अवैध कटाई करवाई गई इसकी जानकारी मोहदी रेंजर ने नहीं दी है कक्ष क्रमांक कौन सा है यह अवैध कटाई किसके इशारे पर की गई यह जानकारी भी पत्रकारों को अभी तक नहीं मिली है
वहीं डिप्टी रेंजर प्रेमलाल लहरे का मानना है कि अंदर ट्वेन्टी (20) मिश्रित प्रजाति की लकड़ी होने के कारण छोड़ दी गई रेंजर उत्तर सिंग़पुर वन परिक्षेत्र पंचराम साहू का कहना है कि जो अवैध कटाई किया है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी तथा लकड़ी की संख्या के अनुसार दोगुनी राशि वसूली जाएगी लेकिन पिकअप पर रात्रि में अवैध लकड़ी सैकड़ो बल्ली तस्करी पर कार्रवाई पर चुप्पी साध ली गई है
इस संबंध में वन विभाग की उच्च अधिकारी पीसीसीएफ श्रीनिवास राव ने जांच करवाने की बात कही सीसीएफ ने तुरंत मामलों को संज्ञान लेकर जांच की बात कही तथा डीएफओ जाधव कृष्णा ने धमतरी एसडीओ से जांच करवाने की बात की है तथा एसडीओ मनोज विश्वकर्मा ने पत्रकार की फोन ही रिसीव नहीं किया.
अब मगरलोड क्षेत्र एवं शहर में यह चर्चा का विषय है की रात्रि में वन कर्मचारी प्रियंका गिलहरे और टिकेश्वर नेताम ने बड़ी मशक्कत कर पिकअप को कच्ची लकड़ी सैकड़ो बल्ली सहित पकड़ी लेकिन सुबह पिकअप किसके निर्देश पर कच्ची लकड़ी सैकड़ो बल्ली सहित पिकअप गायब हो गया या करवाया गया यह उच्च अधिकारियों के लिए जांच का विषय है या लीपा पोती कर मामला को ठंडा बस्ते में डाल दिया जाएगा या कड़ी कारवाही भी होगा यह वक्त ही बताएगा यह अधिकारियों की जांच पर निर्भर करता है.




