तेलंगाना पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के पदाधिकारियों के पद ग्रहण समारोह एवं विशाल सम्मेलन में शामिल हुए लेख राम साहू

SHARE:

कुरुद। हैदराबाद तेलंगाना में मल्लिका अर्जुन खड़गे अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी नई दिल्ली,  राहुल गांधी  पूर्व अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी नई दिल्ली,  भूपेश बघेल  पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं पंजाब के प्रभारी  अनिल जय हिंद अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली के निर्देश पर बैठक लिया गया।

इस बैठक में वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन एवं निर्देश पर पिछड़ा वर्ग को राष्ट्रीय स्तर से लेकर ग्रामीण स्तर तक कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने का लक्ष्य लेकर योजना बनाया जाएगा।  वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए अच्छे योग्य एवं ईमानदार कार्यकर्ताओं की चुनाव किया जाए ताकि शहर से लेकर ग्रामीण तक घर-घर पहुंचकर कांग्रेस द्वारा बनाए गए जनहित योजनाओं को जन-जन तक समझाया जाकर भारत के जनता को जागरुक एवं सतर्क किया जा सके।

लेख राम साहू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे पिछड़ा वर्ग हैदराबाद तेलंगाना के दायित्व वरिष्ठ नेताओं के द्वारा सौपा गया है इस बैठक का उद्देश्य है कि भारत के अंदर पिछड़ा वर्ग को राजनीतिक शिक्षा व्यापार एवं उद्योग के क्षेत्र में आगे लाकर आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जाएगा पिछड़ा वर्ग के हर समस्या का समाधान लेकर आगे की योजना एवं तैयारी के साथ कांग्रेस कार्य करेगी जिसका रिजल्ट आने वाले चुनावों में देखने को मिलेगा।

इस कार्यक्रम में महेश गौड़ pcc अध्यक्ष तेलंगाना,   लेख राम साहू प्रभारी obc कांग्रेस तेलंगाना एवं पूर्व विधायक कुरूद, राष्ट्रीय समन्वयक नई दिल्ली पिछड़ा वर्ग  विरला पाली,  शंकर विधायक एवं अध्यक्ष ओबीसी कांग्रेस तेलंगाना, डॉक्टर केतुरी, वेंकटेश, डॉक्टर जुलुरु, धनलक्ष्मी,  अनुमुला रेवंथ रेड्डी ,  दादू श्रीवास वाइस प्रेसिडेंट ओबीसी कांग्रेस तेलंगाना,  मधु गौड,  अंजान कुमार यादव,  हनुमंत राव,  केशव राव एवं कांग्रेसी मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment