Dhamtari : तेल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 3 मजदूर, झुलसे

SHARE:

धमतरी। कुरुद थाना क्षेत्र अंतर्गत बगौद स्थित नैविक ऑयल एंड साल्वेंट मेगा फूड पार्क में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई। इस घटना से हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया और घटना की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी. सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर समय रहते काबू पा लिया।

बगौद स्थित मेगा फूड पार्क में धान के भूसे से राइस ब्रांड खाद्य तेल निर्माण का कार्य किया जाता है. गुरुवार देर रात प्लांट के एक हिस्से में मरम्मत और वेल्डिंग का काम चल रहा था. इसी दौरान निकली चिंगारी ने आसपास मौजूद ज्वलनशील सामग्री को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते आग भड़क उठी। हादसे में तीन मजदूरों के हाथ और पैर झुलस गए. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एहतियातन CHC कुरुद भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है. आग पर जल्द नियंत्रण होने के कारण प्लांट के अन्य हिस्सों को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा।

Join us on:

Leave a Comment