छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस : एसीबी-ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब परिवहन में शामिल 16 वाहन जब्त

SHARE:

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले को लेकर आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने बड़ा प्रहार किया है। अवैध शराब परिवहन में शामिल 16 वाहनों को जब्त किया गया है। यह कार्रवाई राज्य में चल रहे कथित शराब घोटाले की जांच के दौरान की गई है, जिससे पूरे मामले में नए खुलासे सामने आए हैं।

जांच के दौरान बिलासपुर और मुंगेली जिले की डिस्टलरियों पर भी कार्रवाई की गई है। वेलकम और भाटिया डिस्टलरी से 8-8 वाहनों को जब्त किया गया है। इन वाहनों का इस्तेमाल अवैध शराब के परिवहन में किया जा रहा था। जांच में यह भी सामने आया है कि जब्त की गई कई गाड़ियां डिस्टलरी से जुड़े कर्मचारियों और उनके करीबी लोगों के नाम पर रजिस्टर्ड थीं। इससे यह आशंका और मजबूत हो गई है कि पूरे नेटवर्क को संगठित तरीके से संचालित किया जा रहा था।

EOW ने इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और IPC की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। जांच एजेंसी लगातार कार्रवाई कर रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

 

Join us on:

Leave a Comment