वीआईपी रोड के फुंडहर चौक पर बनेगा ओवरपास, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

SHARE:

रायपुर। राजधानी के व्यस्ततम मार्गों में शामिल वीआईपी रोड पर ट्रैफिक जाम से जल्द राहत मिलने वाली है। फुंडहर चौक पर ओवरपास निर्माण के लिए राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। लोक निर्माण विभाग ने इस परियोजना के लिए 5607.35 लाख रुपये (करीब 56 करोड़ रुपये) की मंजूरी दी है और टेंडर भी जारी कर दिया गया है।

यह मार्ग स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट और नया रायपुर को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी रूट है, जहां रोजाना भारी वाहनों का दबाव रहता है। नया रायपुर, एयरपोर्ट, माना और आसपास के क्षेत्रों से आने-जाने वाले लोगों को अक्सर जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है।

फुंडहर चौक पर ओवरपास बनने से फुंडहर, माना, टेमरी और धरमपुरा समेत आसपास के क्षेत्रों के 3 लाख से अधिक लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

Join us on:

Leave a Comment