नोटिस के बाद नहीं हटे लोग, अवैधअतिक्रमण पर चला रेलवे प्रशासन का बुलडोज़र

SHARE:

धमतरी। जिले में सोमवार सुबह रेलवे प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया। धमतरी-रायपुर बड़ी रेल लाइन परियोजना में बाधा बन रहे निर्माणों को हटाने के लिए प्रशासन पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुँचा। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया.

रेलवे प्रशासन ने पहले ही करीब 70 अतिक्रमणकारियों को 5 अप्रैल तक जगह खाली करने का नोटिस दिया था.निर्धारित समयसीमा समाप्त होने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर सोमवार को बुलडोजर कार्रवाई की गई. इस अभियान में जिला प्रशासन, राजस्व विभाग और नगर निगम ने संयुक्त रूप से सहयोग किया.
क्यों जरूरी थी कार्रवाई? – धमतरी रेलवे स्टेशन के विस्तार और आधुनिकीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है:
माल गोदाम निर्माण: स्टेशन परिसर में लगभग 70 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक माल गोदाम बनाया जाना प्रस्तावित है.
रेल लाइन विस्तार: केंद्रीय से सांकरा तक नई पटरी बिछाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। केवल अंतिम 8 किलोमीटर का हिस्सा शेष है, जिसमें अतिक्रमण बड़ी बाधा बन रहा था.
कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रेलवे पुलिस और जिला पुलिस बल की भारी तैनाती की गई. सुरक्षा व्यवस्था को चार अलग-अलग टुकड़ियों में विभाजित किया गया था, जिनमें प्रत्येक में 10 से 15 जवान शामिल थे.

Join us on:

Leave a Comment