धमतरी में मना भाजपा का स्थापना दिवस: भाजपा की नींव सेवा, समर्पण और सुशासन पर आधारित – किरण बघेल

SHARE:

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय धमतरी में ध्वजारोहण किया गया। वहीं गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के इतिहास, विचारधारा और संगठन विस्तार पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और यही कारण है कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति के रूप में विकसित हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को घर घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

भाजपा जिला संगठन प्रभारी किरण बघेल ने कहा कि भाजपा की नींव सेवा, समर्पण और सुशासन पर आधारित है। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस हमें संगठन के मूल सिद्धांतों को आत्मसात करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम को महापौर रामू रोहरा ने भी संबोधित किया।

Join us on:

Leave a Comment