Dhamtari : शहर के अलग-अलग तीन स्थानों पर चल रहे सट्टा कारोबार का भंडाफोड़, मोबाइल व नगदी सहित सामग्री बरामद

SHARE:

धमतरी। जुआ-सट्टा पर धमतरी पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। पुलिस ने अलग -अलग प्रकरणों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 26,160 रूपये की जुमला रकम जब्त किया गया है। तीनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6(क), 6(ख) एवं 11 के तहत पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार श्रीराम नगर, सेन समाज भवन के पीछे धमतरी क्षेत्र में आरोपी ललित मिश्रा सार्वजनिक स्थान पर अंकों के माध्यम से सट्टा पट्टी लिखकर जुआ खिलाते हुए पाया गया। आरोपी के कब्जे से 3 सट्टा पर्ची, डॉट पेन, 1 मोबाइल फोन एवं नगदी 1,600 रूपये जब्त किया गया। वहीं पुलिस ने बस स्टैंड के सामने धमतरी में आरोपी पारस प्रसाद पाठक द्वारा सट्टा पट्टी के माध्यम से जुआ संचालित करते हुए पकड़ा । आरोपी के कब्जे से 5 नग सट्टा पर्ची, डॉट पेन, 01 मोबाइल एवं नगदी 1,310 रूपए जब्त किया गया।

इसी प्रकार तीसरे प्रकरण में पुलिस ने आमातालाब रोड, यादव भवन के पास धमतरी में आरोपी श्रीकांत पटेल द्वारा सार्वजनिक स्थान पर सट्टा पट्टी लिखकर जुआ खिलाते हुए पाया गया। आरोपी के पास से 1 सट्टा पर्ची, डॉट पेन, 1 मोबाइल एवं नगदी 2,250 रूपये जब्त किया गया।

Join us on:

Leave a Comment