युवक पर चाकू से हमला, फरार आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

धमतरी। दो माह पूर्व पिकनिक के दौरान जबरन पैसे की मांग कर युवक पर चाकू से हमला कर फरार आरोपी को करेलीबड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी को चौकी करेली बड़ी द्वारा गंभीर धाराओं में जेल भेजा गया।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बुडेनी निवासी त्रिभुवन साहू अपने साथियों के साथ 8 फरवरी को पैरी नदी रेत घाट में पिकनिक मनाने गया था। इसी दौरान गांव का ही त्रिलोकी साहू वहां पहुंचकर त्रिभुवन से विवाद करने लगा और अश्लील गालियां देते हुए मुर्गा-शराब के लिए जबरन पैसों की मांग करने लगा। त्रिभुवन  द्वारा पैसे नहीं होने की बात कहने पर आरोपी ने आवेश में आकर अपने पास रखे चाकू से त्रिभुवन के बाएं कुल्हे में वार कर चोट पहुंचाई तथा जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। घटना के बाद प्रार्थी के साथियों द्वारा उसे उपचार हेतु शासकीय अस्पताल गोबरा नवापारा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।

घटना की रिपोर्ट पर चौकी करेलीबड़ी में दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य संकलित किए गए। आरोपी त्रिलोकी साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध करना स्वीकार किया तथा उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। उक्त प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 27/2026 धारा 296, 115(2), 351(2), 119(1), 118(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

 

Join us on:

Leave a Comment