बुजुर्ग दम्पत्ति केजू राम सिन्हा एवं कुन्ती बाई सिन्हा मतदान से वंचित होने की वस्तुस्थिति

धमतरी। 26 अप्रैल को टोमन लाल सिन्हा के द्वारा प्रकाशित समाचार कि बुजुर्ग दम्पत्ति केजू राम सिन्हा एवं कुन्ती बाई सिन्हा मतदान केन्द्र कमांक 63 में मत देने से वंचित हो गया के संबंध में वास्तविक तथ्य यह है कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण वर्ष 2024 अर्हता 1जनवरी 2024 की स्थिति में दावा-आपत्ति निराकरण पश्चात मतदाता सूची दिनांक 08 फ़रवरी 2024 को प्रकाशित किया गया। तथा सतत् रूप से बी.एल.ओ./ वोटर हेल्प लाईप एप (वी एच ए ) / एन वी एस पी एप के माध्यम से भावी नये मतदाता एवं पूर्व से मतदाताओं का नाम जोड़ने, विलोपन तथा संशोधन संबंधी आवेदन प्राप्त किया गया। इसी क्रम में संबंधित मतदाता केजू राम सिन्हा एवं कुन्ती बाई सिन्हा का नाम परमानेंट शिफ्टिंग आधार पर विलोपन संबंधी आवेदन ई आर ओ नेट पोर्टल में प्राप्त होने पर बी.एल.ओ. भाग संख्या 63 के द्वारा भौतिक सत्यापन करवाकर संबंधित मतदाता केजू राम सिन्हा एवं कुन्ती बाई सिन्हा भाग संख्या 63 में निवासरत नहीं होने पर परमानेंट शिफ्टिंग के आधार पर 13 फ़रवरी 2024 को नाम विलोपित किया गया है।

Leave a Comment

Notifications