धमतरी। पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में जिले में अवैधानिक गतिविधियों, पशु क्रूरता एवं मवेशी तस्करी के विरुद्ध प्रभावी रोकथाम हेतु लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सिहावा पुलिस को गौवंश के अवैध परिवहन की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कार्यवाही करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।थाना सिहावा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक पिकअप वाहन में गौवंश मवेशियों को क्रूरतापूर्वक भरकर अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर सिहावा पुलिस टीम द्वारा नगरी-सिहावा मुख्य मार्ग स्थित ग्राम देवपुर चौक के पास तत्काल घेराबंदी की गई। पुलिस टीम ने संदिग्ध पिकअप वाहन क्रमांक CG-05 AU-4503 को रोककर जांच की, जिसमें 4 गौवंश मवेशियों को क्रूरतापूर्वक भरकर अवैध रूप से परिवहन करते हुए पाया गया। पुलिस द्वारा मवेशियों को सुरक्षित मुक्त कराते हुए मौके से तीनों आरोपियों तानसिंह साहू, भोजराम यादव, करणसिंह यादव को गिरफ्तार किया गया।
5.42 लाख रूपये का मशरूका जब्त
पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से 4 गौवंश मवेशी – अनुमानित कीमत 42,000 रूपये, 1 पिकअप वाहन क्रमांक CG-05 AU-4503 – अनुमानित कीमत 5,00,000 रूपये कुल जुमला जब्ती – 5,42,000/-रूपये बरामद कर जब्ती की गई है।
पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही
मामले में थाना सिहावा में अपराध क्रमांक 71/26, धारा 4, 6, 10, 11 (पशु क्रूरता निवारण अधिनियम) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में अवैध पशु परिवहन एवं तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।









