तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

धमतरी। जिले के मगरलोड-मेघा मार्ग पर  एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मेघा मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मगरलोड थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail