धमतरी। भारतीय किसान संघ जिला धमतरी विगत कई वर्षों से किसानो की प्रत्येक समस्या एवं समाधान के लिए हमेशा आगे आकर किसानों के हित में आवाज बुलंद किया है। बाकी राजनीतिक पार्टिया केवल श्रेय लेने के लिए लगा रहता है। जिले की जनप्रतिनिधि जो किसानों के आवाज बुलंद करने के लिए बनाया गया है जिसमें जिला से लेकर पंचायत स्तर तक चुन कर गए हैं लेकिन किसानों के हित में किसी भी जनप्रतिनिधि सामने आने के लिए तैयार नहीं है। राज्य सरकार की वर्तमान खाद वितरण नीति ऐन वक्त पर किसानों को चिंता में डाल दिया है। किसान एक प्रयोगशाला बनकर रह गया। कभी एग्री स्टेट कभी टोकन कभी सत्यापन विगत कई वर्षों से खाद का वितरण हो रहा है। ऐन वक्त पर मात्रा आधा करना उचित नहीं है ।
1 एकड़ में आधा बोरा युरिया आधा पूरा डीएपी खेत के लिए पर्याप्त नहीं हो सकता। प्रदेश के जितने कृषि विज्ञान केंद्र है इसी मंत्र के आधार पर पैदा करके दिखा दे। और उनकी कृषि की दशा क्या है। किसान अच्छी तरीके से जानते हैं कौन वैज्ञानिक ने ऐसा सलाह दिया है। राज्य सरकारी से गंभीरता से लें। जब आपके पास खाद की कमी है तो निजी क्षेत्र में खाद बेचने का अधिकार क्यों दे रहे हैं आज बिचौलिया₹1400 का डीएपी ₹2200रुपए में बेच रहा ऊपर से लादान । किसानों को कोई बिल नहीं दे रहा है। न शासन प्रशासन के द्वारा ऐसे कृषि खाद विक्रेताओं के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं है।
प्रत्येक दुकान का डिटेल किस-किस किसान को बेचा है उसकी रसीद मिलान किया जाए। जांच कर किसान को बताएं किसान संघ के आदमी उसअधिकारी के साथ जांच के दौरान उपस्थित होने के लिए तैयार है। सत्यता का परीक्षण हो जाएगा। किसानों को प्रिंटेड ओरिजिनल बिल जिस दर पर बेचा जा रहा है उपलब्ध कराया जाए।
वर्तमान कृषि कार्य जोरों से है जिसमें रवि फसल की धान कटाई एवं अगली फसल बोनी के लिए तैयार हैं। इस वक्त पर भी डीजल नहीं मिल रहा है ऊपर से शासन प्रशासन जरकिन या डिब्बे में डीजल नहीं देंगे बोल रहा है यह किसानों के लिए सर दर्द है कितने बार ट्रैक्टर लेकर किसान डीजल टंकी पर आएंगे। आधार मांग ले ऋण पुस्तिका मांग ले। इस प्रतिबंध को तत्काल हटाए एवं तुरंत डीजल किसानों को उपलब्ध करवाए। एक सप्ताह के अंदर स्थिति सामान्य नहीं होने पर। धरना प्रदर्शन चक्का जाम की स्थिति निर्मित हो सकता है उसके लिए शासन प्रशासन जिम्मेदार रहेगा। उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष लाला रामचंद्राकर जिला मंत्री दुलार सिंह ललित सिंधु बैस राजकुमार चंद्राकर रामकुमार सिन्हा विनय साहू टोमन साहू ठाकुर राम साहू ने दी है।









