अनियंत्रित होकर बस ने 5 वाहनों को लिया चपेट में, फिर ट्रांसफार्मर से टकराई

SHARE:

दुर्ग । मोहन नगर थाना अंतर्गत सिंधी कॉलोनी के पास बीती रात रायपुर से जबलपुर जा रही कांकेर ट्रैवल्स के बस देर रात अचानक अनियंत्रित हो गई। इस दौरान कार समेत 5 अन्य वाहनों को बस ने टक्कर मार दी । इसके बाद ट्रांसफार्मर से जा टकराई। हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस ने बताया कि ड्राइवर सादिक नूरी से प्रारंभिक पूछताछ की गई है।

उसने बताया कि आंखों के सामने अचानक अंधेरा छा गया। इससे बस अनियंत्रित हो गई। इससे सामने चल रही कार समेत 5 गाड़ियों को चपेट में आ गईं। बस के सामने पहिए के नीचे फंसे वाहनों को ड्राइवर घसीटते हुए मोहन नगर थाने के सामने तक ले गया। इधर घटना के बाद हंगामा मच गया।

बस में सवार यात्रियों ने पुलिस से पूरे मामले की शिकायत की। इसके बाद बस ड्राइवर ने अपने मालिक को खबर दी। दूसरी बस के इंतजाम किए गए और यात्रियों को जबलपुर के लिए रवाना किया गया। इधर पुलिस ने अन्य बस को जब्त कर लिया है। केस दर्ज किया गया है।

 

Join us on:

Leave a Comment