धमतरी। थाना अर्जुनी क्षेत्रांतर्गत प्रार्थी द्वारा उनकी नाबालिग पुत्री को उनके वैद्य संरक्षण से कोई अज्ञात आरोपी द्वारा अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना अर्जुनी के अपराध क्रमांक 381/ 22 धारा 363 भादवि.गुम इंसान कायम कर विवेचना में लिया गया।
जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत ठाकुर के त्वरित कार्यवाही के निर्देश पर
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती मेघा टेंभुरकर के मार्गदर्शन में एवं डीएसपी.श्रीमती सारिका वैद्य के नेतृत्व में थाना प्रभारी अर्जुनी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अज्ञात आरोपी एवं अपहृता के पतासाजी हेतु मुखबिर एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार पतासाजी की जाकर।
आरोपी खिलेन्द्र देवांगन पिता चित्र कुमार देवांगन उम्र 21 वर्ष साकीन असोगा थाना रानीतराई से आज दिनांक 04-12-22 को आरोपी के घर से अपहृता की बरामदगी की गई एवं बाल कल्याण समिति में काउंसलिंग में कथन में अपहृता ने बताया की उसके साथ आरोपी द्वारा शादी का प्रलोभन देकर लगातार देहिक शोषण किया जा रहा था जिसके आधार पर एवं चिकित्सक के परिक्षण रिपोर्ट पर 366,376 पोक्सो एक्ट की धारा 06 की अतिरिक्त धारा जोड़ी गई
एवं प्रकरण में आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।



