रायपुर। राज्य सरकार द्वारा धमतरी जिले के धमतरी विधानसभा अंतर्गत स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए वर्ष 2024-25 के लिए 3 करोड़ 35 लाख 32 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त कार्य के अंतर्गत ग्राम सेमरा में देवरी नाला पर स्टापडेम का निर्माण कार्य किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस कार्य के पूर्ण होने के उपरांत 45 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई प्रस्तावित है।








