mahasamund : बाबा ने दिया मनखे-मनखे एक समान का संदेश-अमर

SHARE:

महासमुंद @ मनीष सरवैया । क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में जिला पंचायत सभापति अमर अरूण चंद्राकर शामिल हुए। जिला पंचायत क्षेत्र के ग्राम अमावस में गुरू घासीदास जयंती, ग्राम बीरबीरा में भव्य मड़ई मेला कार्यक्रम तथा प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा संचालित ब्लॉक स्तरीय ट्रेनिग प्रोग्राम के तहत जनपद पंचायत महासमुंद में प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम व 18 वीं राष्ट्रीय जंबूरी पाली राजस्थान के पूर्वाभ्यास शिविर के दौरान जिला स्काउट्स गाइड्स कार्यालय के कार्यक्रम में शामिल हुए।

ग्राम अमावस के घासीदास जयंती में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहां समाजजनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान अमर ने जैतखाम की पूजा कर बाबा से समाज की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि महान संत बाबा गुरू घासीदास की तपोभूमि छाता पहाड़ व जनस्थली गिरौधपुरी धाम छग सहित पूरे देश में विख्यात है। गिरौधपुरी स्थित बाबा की विशाल जैतखाम छग का पहचान बना है। जहां सभी जाति-धर्म के लोग बाबा के दर्शन हेतु पहुंचते हैं। बाबा घासीदास ने छुआछूत मिटाने मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया। अमावस के कार्यक्रम में समाज जन व ग्रामीण उपस्थित थे।

इसी तरह ग्राम बीरबीरा के मड़ई मेला कार्यक्रम के दौरान जिपं सभापति अमर चंद्राकर का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। पश्चात ग्राम पिरदा के राउत नाचा की प्रस्तुति हुई। अमर ने मड़ई-मेला पर्व को गांव की खुशहाली का परिचायक बताया। इस दौरान ग्रामीणों की उपस्थिति रही। इसी तरह ब्लॉक स्तरीय ट्रेनिग प्रोग्राम के तहत जनपद पंचायत महासमुंद में प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया। स्काउट गाइड कार्यालय में पूर्वाभ्यास शिविर में उपस्थित होकर शिविर को संबोधित किया।

Join us on:

Leave a Comment