धमतरी। सड़क दुर्घटना में मृत कुरूद विकासखण्ड के दो लोगों के परिजनों को सामाजिक सुरक्षा और कल्याण मद से 25-25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भखारा निवासी श्री रूपेन्द्र कुमार साहू की ग्राम थूहा बस्ती के आगे हाईवे पर दुर्घटना में मृत्यु होने के फलस्वरूप उनके पिता श्री संतोष कुमार साहू को 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह गरियाबंद जिला के ग्राम रामनगर (कौंदकेरा) निवासी श्री पुरूषोत्तम गोस्वामी की कुरूद विकासखण्ड स्थित ग्राम दरबा के मूरा मोड़ पर बस से दुर्घटना में मृत्यु हो गई। उनकी पत्नी श्रीमती परमेश्वरी को सामाजिक सुरक्षा और कल्याण मद से 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।



