कुरुद। कुरुद-भोथली मार्ग पर स्थित साईं राइस मिल में शनिवार को भीषण आग लग गई। आग लगने से बारदाना शेड में रखे लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। आगजनी शार्ट सर्किट के चलते होना बताया जा रहा है। सूचना पर नगर निगम के दमकल वाहन ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 3 बजे राइस मिल के बगल से गुजर रहे तार से शार्ट सर्किट होने से चिंगारी निकली, जो बारदाना शेड तक पहुंच गई और देखते देखते वहां रखे सामान में आग लग गई। आगजनी की सूचना मिलते ही राइस मिल कर्मचारियों ने इसकी जानकारी मिल मालिक और नगर पंचायत को दी। नगर पंचायत के कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे, लेकिन कुरुद नगर पंचायत की फायर ब्रिगेड ख़राब होने के चलते धमतरी नगर निगम से दमकल वाहन बुलाना पड़ा। करीब डेढ़ घंटे की मशक्क्त के बाद आग अपर काबू पाया जा सका।
राइस मिल संचालक विनय अग्रवाल ने बताया कि आगजनी की घटना में लगभग 25 लाख रुपये के बारदाने, प्लास्टिक बोरी और अन्य सामान जलकर खाक हो गई है।









