धमतरी। गांजा के साथ पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्कर के पास से 7 किलो 724 ग्राम गांजा, मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेण्डर, एक मोबाइल फोन और नगदी रकम 2,000 रुपये जब्त किया है। आरोपी के विरुद्ध थाना सिहावा में अपराध क्रमांक 41/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
थाना सिहावा पुलिस को रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेण्डर क्रमांक RJ-20-BD-3334 में अवैध रूप से गांजा भरकर देवभोग-मेचका मार्ग से सांकरा होते हुए राजस्थान ले जाने वाला है। सूचना पर थाना सिहावा पुलिस द्वारा फॉरेस्ट नाका सांकरा में घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका गया और वाहन की तलाशी ने पर स्काई ब्लू रंग के पिट्ठू बैग में रखे 02 पैकेट एवं एक प्लास्टिक पॉलिथीन से कुल 07 किलो 724 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी मोंटू शर्मा निवासी मुंशीराम कॉलोनी, मुखर्जी नगर, उत्तर पश्चिम दिल्ली गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध थाना सिहावा में अपराध क्रमांक 41/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।







