mahasamund : 100 किलो गांजा के साथ 3 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 20 लाख कीमत

SHARE:

महासमुंद @ मनीष सरवैया । लग्जरी कार में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते 3 अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से 100 किलो गांजा बरामद किया गया है। जिसकी कीमत 20 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा परिवहन में प्रयुक्त कार और 3 मोबाइल भी जब्त किया गया है। यह संयुक्त कार्यवाही थाना बसना एवं सायबर सेल ने ग्राम कुरचुंडी के पास की।

मुखबीर से पुलिस को रविवार को सूचना मिली कि ओड़िसा से बसना छत्तीसगढ की ओर से वाहन क्रमांक CG04B8089 में तीन व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर आ रहे है। इस सूचना पर सायबर सेल एवं थाना बसना की टीम ने ग्राम कुरचुंडी के पास सेन्ट्रो कार क्रमांक CG04B8089 आई। जिससे टीम ने घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया, लेकिन वाहन तेज रफ्तार से भाग निकला। जिसे पुलिस ने आमापाली मेन रोड के पास रोका ।

इस दौरान कार की तलाशी लेने कार की सीट के नीचे गांजा 30 पैकेट एवं कार की डिक्की से 70 पैकेट खाखी रंग के टेप से लिपटा हुआ मनोत्तेजक मादक पदार्थ गांजा कुल 100 पैकेट रखा मिला। जिसकी कीमत 20 लाख रुपए आंकी गई है। इसके बाद कार सवार डमरूधर साहू , वासुदेव साहू और सुभाष साहू को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी ग्राम लिटियापुर थाना झारबंद जिला बरगढ उडिसा के रहने वाले है।

सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली श्री अभिषेक केशरी के निर्देशन में थाना प्रभारी बसना निरीक्षक कुमारी चंद्राकर, सायबर सेल प्रभारी नसीम उद्दीन खान सउनि. रनसाय मिरी आर0 संदीप भोई, त्रिनाथ प्रधान, सुशांत बेहरा, छत्रपाल पटेल एवं टीम द्वारा की गई।

Join us on:

Leave a Comment