महासमुंद @ मनीष सरवैया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2022-23 का आयोजन 28-30 जनवरी 2023 तक साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में आयोजित किया जा रहा है। खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज घृतलहरे ने बताया कि महासमुंद जिले के 15 विधाओं में शामिल हो रहे हैं। जिसमें लोकनृत्य, लोकगीत, कर्मा नाचा, मृदंगम, पारंपरिक वेशभूषा, खो-खो, कबड्डी, रॉक बैंड, निबंध, वाद- विवाद, तात्कालिक भाषण, ओडिसी नृत्य, गिटार वादन, तबला वादन की विधा शामिल है।
पहले दिन के विधा (बेलडीह सरायपाली, महासमुंद, संभाग रायपुर) में कर्मा नृत्य 40 वर्ष से अधिक में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। निबंध प्रतियोगिता 15-40 वर्ष में मिथिलेश कुमार चंद्राकर जिला महासमुंद, संभाग रायपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । लोकनृत्य प्रतियोगिता ( डंडा नृत्य) में 40 वर्ष से अधिक में रेवा मोंगरापाली बागबाहरा जिला महासमुंद संभाग रायपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। तात्कालिक भाषण में अंकित भोई ने अच्छी प्रस्तुति दी। कबड्डी महिला 40 वर्ष से अधिक में फ़ाइनल में प्रवेश किया एवम् दूसरे दिन फाइनल मैच में हार कर उप विजेता बनी, जिसमें प्रमिला निषाद, रेवती ध्रुव, धान बाई, ईश्वरी केवट डूमरौतिन बाई, रामेश्वरी द्रोपदी, लीलाबाई टीम में शामिल रहें।
खो खो पुरुष 40 वर्ष से अधिक में फाइनल में जगह बनाने में सफल रही, जिसमें सुनील भोई, हेमसागर, खीरसागर, सरजू भोई, रतिराम, दुखीश्याम कुंतल, संजय, गंगाधर, पवन, मदन, खामसिंग ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया। सेमीफाइनल में सरगुजा संभाग को 2 अंको के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया तथा फाइनल में दुर्ग को हराकर विजेता बनी। पारंपरिक वेशभूषा में हेमिन ठाकुर जिला महासमुंद संभाग रायपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गिटार वादन में कुबेर साहू जिला महासमुंद संभाग रायपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिले के दल को शामिल करने में नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर मिशा कोसले खेल अधिकारी मनोज घृतलहरे, उप निरीक्षक कपिलेश्वर पुष्पकार, व्याख्याता आरती सोनी, व्यायाम शिक्षक, सेवनदास मानिकपुरी, कुमार आदित्य विक्रम, बासुदेव पटेल, शिक्षक माधुरी ध्रुवंशी ,हेमलता, ममता ठाकुर, रूपलाल साहू, चंपालाल डडसेना, ऋषि साहू, शुभम कुमार पांडे, दुर्गा भोईहार व राजेश दीवान का सहयोग रहा।
राज्य स्तरीय युवा महोत्सव रायपुर 28 से 30 जनवरी 2023
प्रथम स्थान -3
द्वितीय स्थान -4
तृतीय स्थान -1
कुल -8 पदक।
प्रतियोगिता के परिणाम –
प्रथम स्थान – पारंपरिक वेषभूषा- श्रीमती हेमिन् ठाकुर, निबंध-मिथिलेश कुमार चंद्राकर, खो खो पुरुष 40 वर्ष से अधिक।
द्वितीय स्थान – गिटार वादन -कुबेर साहू, मृदंगम वादन – देवराज विशाल, कर्मा नाचा 40वर्ष से अधिक।बागबाहरा, कबड्डी महिला 40 वर्ष से अधिक।
तृतीय स्थान – लोकनृत्य (डंडा नाचा) 40 वर्ष से अधिक में जिला महासमुंद संभाग रायपुर ने पदक जीतने में सफल रही।



