मुकेश कश्यप @ कुरुद। बैडमिंटन बॉयस क्लब कुरुद के तत्वाधान में नगर के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 11 फरवरी से किया जा रहा है।जो किं 13 फरवरी तक खेला जाएगा। इस स्पर्धा में कई आकर्षक पुरस्कार रखें गए है,जिसनें वूमेन सिंगल में प्रथम 11,000 रुपए ,बॉयस डबल (अंडर 15) में प्रथम 11,000 रुपए व मेन्स डबल में प्रथम 21,000 रुपए सहित विभिन्न आकर्षक पुरस्कार रखें गए है।प्रवेश शुल्क बॉयस डबल 800 रुपए,मेन्स डबल में 900 रुपए व वूमेन सिंगल में 500 रुपए रखा गया है।क्षेत्र में बैडमिंटन खेल की प्रतिभाओं को तराशने व उन्हें मंच प्रदान करने यह स्पर्धा रखी गयी है। प्रवेश लेने इच्छुक प्रतिभाए आयोजन समिति से जुड़े दिनेश केला ,प्रसन्ना नायडू,होमन साहू, हरीश केला,सचिन बागे,अभिषेक सिंह आदि से सम्पर्क कर सकते हैं।



