कुरुद के विभिन्न वार्डों में निकली हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा

SHARE:

मुकेश कश्यप @ कुरुद। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार व जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में नगर पंचायत कुरुद के वार्ड क्रमांक 9,12 व 15 में हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा निकली।
यात्रा दौरान कांग्रेस जनों ने वार्ड के प्रत्येक घर-घर जाकर राज्य सरकार की योजनाओं का पाम्लेट द्वारा प्रचार कर लोगों को अवगत कराया गया।ब्लॉक अध्यक्ष श्री आशीष ने लोगों को बताया कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में जनता खुशहाल है।उनकी जनहितकारी योजनाओं से छत्तीसगढ़ में विकास की इबारत लिखी जा रही है ।यह क्रम इसी तरह जारी रहेगा।हम सभी इस पदयात्रा के द्वारा सबको सरकार की जनहितकारी योजनाओं से जोड़ने आए है।
इस दौरान प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी, जनपद अध्यक्ष शारदा साहू,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष भरत नहर,
ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा, सभापति मनीष साहू,डुमेश साहू,युकां विधानसभा अध्यक्ष व पार्षद देवव्रत साहू,एल्डरमैन मनोज अग्रवाल,ब्लॉक उपाध्यक्ष जितेन्द्र जोशी,कोषाध्यक्ष उमाशंकर साहू,महामंत्री कृष्ण कुमार साहू,पंकज जोशी,भारतभूषण साहू,तुकेश साहू,तुलसी साहू सोहन कश्यप सहित बडी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।

Join us on:

Leave a Comment