बिलासपुर…. छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा की कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया है। उन्हें बिलासपुर सिम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक, रूपनारायण सिन्हा बिलासपुर में BJP के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम में शामिल हुए थे और वे प्रशिक्षण महाअभियान के प्रभारी थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और कार्डियक अरेस्ट आने पर उन्हें सिम्स ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।








