रूचि की अभिव्यक्ति के तहत आवेदन 15 जून तक

धमतरी। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम और लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम के अधीन सहायक व्यक्तियों (सपोर्ट पर्सन) का इम्पैनलमेंट किया जाना है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इसके लिए इच्छुक अनुभवी एवं योग्य व्यक्ति/संस्थानों से आगामी 15 जून तक रूचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की गई है।
धमतरी जिले में सपोर्ट पर्सन के रूप में इम्पैनलमेंट होने के इच्छुक व्यक्ति, अशासकीय संस्था, संगठन निर्धारित प्रारूप में अपनी रूचि की अभिव्यक्ति कलेक्टोरेट के पीछे स्थित जिला महिला एवं बाल विकास विभाग में पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट अथवा कोरियर के माध्यम से जमा कर सकते हैं। रूचि की अभिव्यक्ति के लिए आवेदन पत्र का प्रारूप, आवेदन के साथ संलग्न किए जाने वाले दस्तावेज, पत्राचार का पता एवं आवेदन प्रक्रिया का विवरण जिला महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय के सूचना पटल तथा जिले की वेबसाईट https://dhamtari.gov.in पर देखी जा सकती है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail