40 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

SHARE:

धमतरी। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत बुधवार को 40 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ, जिसमें एक क्रिश्चियन जोड़ा भी शामिल था। विधि विधान से मंत्रोच्चारण के बीच सभी जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इसके बाद शासन योजना के तहत उन्हें सामग्री दी गई।

प्रदेश सरकार की योजना मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सामूहिक विवाह आयोजन किया जाता है। बुधवार को शहर व ग्रामीण के साथ कुरुद ब्लॉक के 41 जोड़ों का पंजीयन कराया गया था, जिसमें 40 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ।इसमें एक जोड़ा क्रिश्चियन समुदाय से भी था, जिनका पादरी ने विवाह संपन्न कराया। वर योना भेलवा टिकरापारा से और वधु नम्रता यादव सिविल लाइन की थी।बाकी जोड़ों का विवाह पंडित ने कराया।कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर महापौर विजय देवांगन, जिला पंचायत सभापति कविता बाबर, जनपद सदस्य मनीषा साहू, एमआईसी सदस्य राजेश ठाकुर, पार्षद दीपक सोनकर, नीलू पवार, कमलेश सोनकर मौजूद थे। महापौर ने कहा कि शासन की योजना के तहत सामूहिक विवाह से लोगों का खर्च बच जाता है।

Join us on:

Leave a Comment