Pithora : भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला दहन

पिथौरा @ मनीष सरवैया। भारतीय जनता युवा मोर्चा पिथौरा द्वारा आज बार चौक में राज्य सरकार के खिलाफ नारे बाजी करते हुए गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला दहन किया गया एवं थाना प्रभारी को ज्ञापन भी सौपा गया। इस दौरान उपस्थित युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच हल्की झूमा झटकी भी हुई।

भाजपा मंडल महामंत्री आशीष शर्मा ने कहा की कांग्रेस की सरकार में लगातार कानून व्यवस्था चरमराती जा रही है। पुतला दहन में उपस्थित युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वप्निल तिवारी ने बताया की युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश भर में सूरजपुर जिले के युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह के साथ रेत माफियाओं द्वारा मारपीट कर जान से मारने का प्रयास करने वाले आरोपियों पर शक्त कार्यवाही करने की मांग को लेकर गृहमंत्री का पुतला दहन किया जा रहा है है युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विजय नायक ने कहा की पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं को चिन्हांकित कर उनकी हत्या कराई जा रही है।युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विजयराज पटेल ने कहा की भूपेश सरकार में प्रदेश में लगातार अराजकता व गुंडा गर्दी बढ़ती जा रही है राज्य सरकार के संरक्षण में रेत माफिया अवैध शराब माफिया कोल माफियाओं का हौसला बुलंद है जिसके चलते प्रदेश की जनता में भय व्याप्त है।

पुतला दहन में मुख्य रूप किसान मोर्चा अध्यक्ष अजय डडसेना, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुमित अग्रवाल अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अनूप तांडी सुखसागर साहू,नारायण पटेल,राजेश चौधरी,प्रिंस सलूजा,घनश्याम पटेल, ऋषभ पटेल,शेखर तिवारी,डीगेश प्रधान,संतोष प्रधान,नवीन साहू,मनोहर निषाद,महेश नायक, देवेंद्र पटेल, छोटू शर्मा सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

Notifications