महासमुंद @ मनीष सरवैया। महिला सुरक्षा को लेकर भारत के 28 राज्यों की यात्रा पर करनी निकली युवती आज छत्तीसगढ़ के महासमुंद शहर पहुंचकर महासमुंद कलेक्टर और एसपी से मुलाकात की। पत्रकार से मुलाकात में आशा मालवीय मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ग्राम नाटाराम से है। पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई पूरी कर चुकी आशा राष्ट्रीय खिलाड़ी और पर्वतारोही में बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर है।
हम आपको बता दें कि एक नवंबर 2022 से आशा मालवीय ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से शुरू की है। इस यात्रा का उद्देश्य महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण है। इस यात्रा के दौरान 28 राज्यों की यात्रा में 25 हजार किलो मीटर सायकल यात्रा कर रही हैं। अब तक लगभग 10 हजार किलो मीटर की यात्री पूरी कर चुकी हैं और छत्तीसगढ़ 10 राज्य है। आशा मालवीय की यात्रा 15 अगस्त 2023 को दिल्ली में जा कर समाप्त होगी। आशा मालवीय चाहती है के इस यात्रा के बाद वह विश्व सायकल यात्रा का टारगेट रखी हैं।



