मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : 31 मई को विधायक समेत 24 जोड़े बनेंगे हमसफर

बेमेतरा…. आम तौर पर सरकारी सामूहिक विवाह योजनाओं में केवल वही निर्धन परिवार शामिल होते हैं जो शादी का भारी-भरकम खर्च उठाने में असमर्थ होते हैं। लेकिन बेमेतरा के युवा भाजपा विधायक दीपेश साहू ने समाज के सामने सादगी की एक बड़ी नजीर पेश करने का फैसला किया है। विधायक दीपेश साहू छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह में अपनी मंगेतर तरुणा साहू के साथ सात फेरे लेंगे। इस तरह से शादी करने के फैसले की पूरे प्रदेश में सराहना हो रही है।

बेमेतरा जिला प्रशासन द्वारा आगामी 31 मई को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत इस भव्य सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है。 इस गरिमामयी समारोह में विधायक दीपेश साहू और तरुणा साहू के अलावा क्षेत्र के अन्य 23 जरूरतमंद जोड़े भी परिणय सूत्र में बंधेंगे। जिला प्रशासन इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम को ऐतिहासिक और यादगार बनाने की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटा हुआ है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail